logo

असम प्रदेश के नगांव जिलान्तर्गत कलियाबर महकमे में भाजपा का गांव चलो अभियान

डॉ एल बी राय
संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी के कलियाबर मंडल के अंतर्गत विभिन्न गांवों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने हर घर जाकर जन जागरण कार्यक्रम के तहत सम्पर्क अभियान चलाया।
इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ अंचल में छोटे छोटे इकाई में कार्य कर्ता गण घर-घर पहुंचे और लोगों से सम्पर्क साधते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन के सम्मुख प्रस्तुत किया तथा 2024 के आगन्तुक लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट करने का आग्रह किया।
इस अभियान में रंजन हजारिका कलियाबर मंडल प्रमुख, भाजयुमो के कार्यकर्ता अमृत चौहान, पंचायत मुखिया त्रिसारानी सैकिया, बुथ प्रेसिडेंट आदि मौजूद रहे।

12
2064 views